“आइए, एक और भारतीय भाषा सीखें"
कुल विद्यार्थी
कुल शिक्षक
समुदाय
कुल विद्यालय
राज्य
कुल गतिविधियाँ
दिशानिर्देश, मॉड्यूल, प्रवेशिकाएं एवं अधिगम सामग्री प्राप्त करें।
नई भाषाओं में आत्मविश्वास के साथ संवाद करें।
प्रतिदिन कला, संगीत और खेलों का आनंद लें।
भारत की विविधता को जानें और समझें।
एनसीईआरटी से आधिकारिक प्रमाणपत्र अर्जित करें।
भारत भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध देश है। यह ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों को रोचक गतिविधियों, संवादात्मक सहभागिता तथा सांस्कृतिक अनुभवों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराने का एक अभिनव प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना से प्रेरित यह पहल बहुभाषिक शिक्षा, भाषाई संवेदनशीलता तथा “विविधता में एकता” के भारतीय आदर्श को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
1369+ भाषाएँ एवं बोलियों से समृद्ध भारत।
बच्चे बहुभाषिक परिवेश में भाषाओं को अधिक सहजता एवं तीव्रता से सीखते हैं।
भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाता है।
प्रभावी संवाद कौशल, बहुभाषिक दक्षता एवं भविष्य के अवसरों को सशक्त बनाती है।
भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, संस्कृति एवं संवाद कौशल से परिचित कराने हेतु तैयार किया गया है जहां रोचक, सहभागितापूर्ण एवं आनंददायक गतिविधियों के माध्यम से बहुभाषिक अधिगम तथा सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है।
विद्यार्थियों को आनंददायक वातावरण में अनेक भारतीय भाषाएँ सीखने हेतु प्रेरित करना।
विद्यार्थियों को भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक एकता का अनुभव कराना।
नई भारतीय भाषाओं में बुनियादी संवाद क्षमता विकसित करना।
विभिन्न भाषाओं एवं संस्कृतियों के प्रति सम्मान, सराहना एवं राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को सुदृढ़ करना।
भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन देशभर के विद्यालयों में किया जाएगा। इसके प्रभावी संचालन एवं सतत अनुश्रवण हेतु एनसीईआरटी, सीबीएसई, एससीईआरटी, डायट तथा अन्य शैक्षिक संस्थानों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।.
भाषा, संस्कृति एवं संवाद कौशल को जानने-समझने की चरणबद्ध, रोचक एवं आनंददायक अधिगम यात्रा।
विद्यार्थी एवं शिक्षक एक भिन्न भाषाई परिवार की नई भारतीय भाषा को सीख सकेंगे।
यह पहल एकता, सांस्कृतिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकीकरण के संदेश को सुदृढ़ बनाएगी।
भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर शिक्षा, संस्कृति एवं नवाचार का समन्वित और परिवर्तनकारी प्रयास है। यह विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण तरीकों से भारतीय भाषाओं का अन्वेषण करने तथा भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है।
सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग से यह पहल विद्यार्थियों को गर्वपूर्वक यह कहने के लिए प्रेरित करेगी: “मैंने एक और भारतीय भाषा सीखी और भारत की सांस्कृतिक एवं भाषाई विविधता को नए दृष्टिकोण से जाना।”
प्रमाणपत्र प्रारूप डाउनलोड करें अथवा अपना प्रमाणपत्र तुरंत प्राप्त करें।
शिविर में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों हेतु हिन्दी संस्करण।
संसाधन व्यक्तियों एवं समन्वयकों हेतु हिन्दी संस्करण।